लाइव न्यूज़ :

सेरेना विलियम्स ‘कड़े’ अभ्यास के बाद वापसी करने को तैयार

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:01 IST

Open in App

रोम, 10 मई (एपी) ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद सेरेना विलियम्स के भावनात्मक इशारे को संन्यास लेने का संकेत समझा गया था लेकिन इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने तीन महीने के कड़े अभ्यास के बाद वापसी की तैयारी कर ली है।

इस साल फरवरी में मेलबर्न में सेमीफाइनल में नाओमी ओसाका से हार के बाद सेरेना पिछले तीन महीने से मार्गरेट कोर्ट के रिकार्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी करने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है।

इटली ओपन से खेल में वापसी के लिए तैयार सेरेना का लक्ष्य फ्रेंच ओपन में दमदार प्रदर्शन करना है। इसके लिए वह अपने कोच पैट्रिक मौरातोग्लोयू की देखरेख में क्ले कोर्ट पर अभ्यास कर रही हैं।

सेरेना ने कहा, ‘‘ हमने पिछले कुछ सप्ताह से कड़ा, बहुत कड़ा अभ्यास किया है। मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। उम्मीद है कि यहां कुछ अच्छे मैच मिलेंगे फिर एक और ग्रैंड स्लैम में भाग लेना है। मैं इसके लिए रोमांचित हूं।’’

अमेरिका की 39 साल की यह खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट के रिकार्ड की बराबरी से एक ग्रैंड स्लैम खिताब दूर है। वह फ्रेंच ओपन से पहले रोम में नादिया पोडोरोस्का या लौरा सीगेमुंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगी।

सेरेना ने कहा, ‘‘ तरोताजा होकर शुरूआत करना अच्छा है लेकिन यह मुश्किल भी होगा क्योंकि मैं फिर से शुरूआत कर रही हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!