लाइव न्यूज़ :

अलेक्स सेका को सीनियर पीजीए का खिताब

By भाषा | Updated: May 31, 2021 10:29 IST

Open in App

टल्सा (अमेरिका), 31 मई (एपी) अलेक्स सेका ने सटीक शॉट लगाने के अपने कौशल का शानदार नमूना पेश करके सीनियर पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीता।

सेका ने चौथै दौर में तीन अंडर 67 का कार्ड खेला और ​टिम पेट्रोकोविच को चार शॉट से हराकर अपना लगातार दूसरा मेजर खिताब जीता। उन्होंने तीन सप्ताह पहले अलबामा में स्टीव स्ट्रीकर को प्लेआफ में हराकर खिताब जीता था।

सेका ने कहा, ''यह अविश्वसनीय है। इतने नामी खिलाड़ियों की मौजूदगी में ट्राफी जीतना सपना सच होने जैसा है। ''

सेका जब नौ साल के थे तब अपने पिता के साथ चेक गणराज्य छोड़कर जर्मनी चले गये थे जहां उन्होंने गोल्फ खेलना शुरू किया और 18 साल की उम्र में पेशेवर बन गये थे।

स्ट्रीकर अंतिम दौर से पहले एक शॉट की ब​ढ़त पर थे और फिर से आखिर में कड़े मुकाबले की संभावना दिख रही थी। स्ट्रीकर हालांकि आखिरी दौर में आठ फुट के अंदर से सात पुट चूक गये और 77 के स्कोर के साथ आखिर में उन्हें संयुक्त 11वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!