लाइव न्यूज़ :

रहाणे की बल्लेबाजी देखकर मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना सीख रहा हूं: शुभमन

By भाषा | Updated: December 27, 2020 15:57 IST

Open in App

मेलबर्न, 27 दिसंबर भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि कप्तान अजिंक्य रहाणे की शानदार शतकीय पारी से उन्होंने खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण के सामने डटकर बल्लेबाजी करने के बारे में सीखा।

भारतीय कार्यवाहक कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को मुश्किल परिस्थितियों में नाबाद 104 रन की पारी खेली जिससे टीम ने पांच विकेट पर 277 रन बना लिये।

शुभमन ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह धैर्य वाली पारी है और अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप इतने शानदार आक्रमण के खिलाफ खेल रहे होते हैं, तो कभी-कभी आप ऐसे स्तिथि में आ जाते है जब रन नहीं बनते है। जिस तरह से अजिंक्य भाई खेले, वह बाहर से देखने में लाजवाब पारी थी।’’

शुभमन ने कहा, ‘‘ उन्होंने यह दिखाया की मुश्किल समय का सामना कैसे करना है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि कमजोर गेंदों के खिलाफ रन बनाये जाये।’’

रहाणे अभी क्रीज पर मौजूद है और भारतीय टीम ने अब तब 82 रन की बढ़त हासिल कर ली है। शुभमन ने कहा कि टीम इसके भुनाने की कोशिश करेंगी क्योंकि इस पिच पर तीसरे दिन से बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले दिन रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा की गेंद स्पिन हुई, आज भी नाथन लियोन की गेंद को स्पिन मिल रहा था। ऐसे में समय के साथ पिच की दरार बढ़ेंगी और बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होगी।’’

पारी का आगाज करते हुए 65 गेंद में 45 रन बनाने वाले शुभमन ने कहा, ‘‘ यह जरूरी है कि इस बढ़त को भुनाया जाए और ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जल्द से आउट किया जाए।

इस 21 साल के बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी लेकिन मैंने खुद से कहा कि पिच जैसी भी हो मैं अपना खेल खेलूंगा।’’

शुभमन ने कहा कि नेट सत्र पर उच्च स्तर के भारतीय गेंदबाजों का सामना करने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा।

इस मैच से टेस्ट में पदार्पण करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मैं पिछली चार-पांच टेस्ट श्रृंखला के टीम के साथ यात्रा कर रहा हूं। इससे मुझे काफी मदद मिली है। नेट पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव जैसे गेंदबाजों का सामना करने से युवा खिलाड़ी का आत्मविश्वास काफी बढ़ता है। जब मैं इस टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मुझे कुछ भी नया नहीं लगा।’’

शुभमन ने रविन्द्र जडेजा की भी तारीफ की जिन्होंने नाबाद 40 रन बनाने के साथ रहाणे के साथ छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाकर भारत को बेहतर स्थिति में पहुंचाने में योगदान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने शानदार पारी खेली। उस समय विकेट गिरता तो ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच में वापसी कर लेती। उन दोनों की साझेदारी शानदार रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!