लाइव न्यूज़ :

सौरव घोषाल, जोशना चिनप्पा करेंगे एशियाई टीम चैम्पियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई

By भाषा | Updated: November 26, 2021 16:22 IST

Open in App

चेन्नई, 26 नवंबर सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा 30 नवंबर से चार दिसंबर तक कुआलालम्पुर में होने वाली 20वीं एशियाई स्क्वॉश टीम चैम्पियनशिप में भारतीय पुरूष और महिला टीमों की अगुआई करेंगे।

भारतीय स्क्वॉश महासंघ की शुक्रवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुरूष टीम को शीर्ष वरीयता दी गयी है जिसमें घोषाल (दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी) के अलावा रमित टंडन, महेश मंगावंकर और वेलावन सेंथिलकुमार शामिल है।

यही टीम सात से 12 दिसंबर तक होने वाली विश्व पुरूष टीम चैम्पियनशिप में खेलेगी जो एशियाई चैम्पियनशिप के बाद आयोजित होगी।

तीसरी वरीयता प्राप्त महिला टीम में चिनप्पा (शीर्ष रैंकिंग की भारतीय खिलाड़ी) के अलावा सुनयना कुरूविला, उर्वशी जोशी और अपराजिता बालामुरूकन शामिल हैं।

एशियाई टीम चैम्पियनशिप 2020 में करायी जानी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस साल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

पुरूष स्पर्धा में 12 टीमों को भारतीय टीम को शीर्ष वरीयता जबकि महिला टीम को आठ टीमों में तीसरी वरीयता दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!