लाइव न्यूज़ :

विदर्भ को हराकर सौराष्ट्र हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:50 IST

Open in App

जयपुर, 22 दिसंबर सौराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को विदर्भ को सात विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

कप्तान जयदेव उनादकट की अगुवाई में सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदर्भ को 40 . 3 ओवर में 150 रन पर आउट कर दिया । विदर्भ के लिये अपूर्व वानखेड़े ने 72 रन बनाये । उनादकट ने 25 रन देकर दो विकेट लिये।

सौराष्ट्र के लिये प्रेरक मांकड ने 72 गेंद में नाबाद 77 रन बनाकर टीम को 20 . 1 ओवर बाकी रहते जीत दिला दी ।

सवाई मानसिंह स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर विदर्भ ने पहले आठ ओवर में तीन विकेट गंवा दिये । उनादकट और चेतन सकारिया ने शुरूआती विकेट लिये ।

विदर्भ ने फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे (1) का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें उनादकट ने आउट किया । गणेश सतीश (1) और यश राठौड़ (1) भी सस्ते में आउट हो गए ।

कप्तान फैज फजल (23) और विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर (18) ने चौथे विकेट के लिये 45 रन की साझेदारी की । प्रेरक मांकड़ ने वाडकर को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा । विदर्भ की आधी टीम 66 रन पर आउट हो गई । वानखेड़े ने 69 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाये लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला ।

आदित्य सरवटे (14), ललित यादव (1), यश ठाकुर (0) और आदित्य ठाकरे (0) सस्ते में आउट हो गए।

जीत के लिये 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज विश्वराज जडेजा (0) और हार्विक देसाई (नौ) जल्दी आउट हो गए। दोनों विकेट ठाकरे ने लिये । शेल्डन जैकसन और मांकड़ दोनों तीसरे विकेट के लिये 22 रन ही जोड़ सके ।

मांकड़ और अर्पित वासवडा (नाबाद 41) ने चौथे विकेट के लिये नाबाद 116 रन बनाये और सौराष्ट्र को जीत दिलाई । मांकड़ ने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाये । वासवडा ने अपनी पारी में छह चौके जड़े ।

सेमीफाइनल में सौराष्ट्र का सामना तमिलनाडु से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!