लाइव न्यूज़ :

Saudi Pro League Matches 2023: रोनाल्डो ने दागे 4 गोल, अल नासर ने अल वेहदा को 4-0 से हराया, लीग फुटबॉल में 503 गोल पूरे किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2023 18:42 IST

Saudi Pro League Matches 2023: पांच बार बलोन डिओर जीत चुके रोनाल्डो अब तक रीयाल मैड्रिड, युवेंटस और मैनचेस्टर युनाइटेड के लिये खेल चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअल वेहदा को सऊदी प्रो लीग मैच में 4 . 0 से हराया।लीग फुटबॉल में उनके 503 गोल हो गए हैं।

Saudi Pro League Matches 2023: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी नयी सऊदी अरब की टीम के लिये चार गोल दागे जिससे लीग फुटबॉल में उनके 503 गोल हो गए हैं। अपना 38वां जन्मदिन मनाने के चार दिन बाद रोनाल्डो ने अल नासर के लिये दोनों हाफ में दो दो गोल किये जिसकी मदद से उनकी टीम ने अल वेहदा को सऊदी प्रो लीग मैच में 4 . 0 से हराया।

पांच बार बलोन डिओर जीत चुके रोनाल्डो अब तक रीयाल मैड्रिड, युवेंटस और मैनचेस्टर युनाइटेड के लिये खेल चुके हैं। उन्होंने अल नासर क्लब के साथ विश्व कप के बाद जून 2025 तक का करार किया । विश्व कप में रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से हार गई थी। उन्हें नॉकआउट चरण के मैच में बेंच पर भी बैठना पड़ा।

स्कालोनी, एंसेलोट्टी , गार्डियोला फीफा सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार की दौड़ में

लियोनेल स्कालोनी, कार्लो एंसेलोट्टी और पेप गार्डियोला को फीफा के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है जबकि विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंची मोरक्को के शानदार प्रदर्शन के बावजूद वालिद रेग्रागुइ को पर्याप्त वोट नहीं मिल सके ।

दुनिया भर में कोचों और कप्तानों की चयन समिति, चुनिंदा मीडिया और प्रशंसकों ने आनलाइन वोटिंग में अर्जेंटीना के स्कालोनी, रीयाल मैड्रिड के एंसेलोट्टी और मैनचेस्टर सिटी के गार्डियोला को वर्ष 2022 के ‘फीफा सर्वश्रेष्ठ कोच’ के पुरस्कार के फाइनल के लिये नामित किया ।

अर्जेंटीना ने विश्व कप , मैड्रिड ने युएफा चैम्पियंस लीग और सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीता था । वालिद को विश्व कप से तीन महीने पहले मोरक्को का कोच बनाया गया था और उनकी टीम बेल्जियम और क्रोएशिया के ग्रुप में अपराजेय रही ।

मोरक्को ने स्पेन और पुर्तगाल को हराया लेकिन गत चैम्पियन फ्रांस से हार गई । फीफा कोचिंग पुरस्कार 2010 में शुरू होने के बाद से अफ्रीका का कोई कोच या अफ्रीकी टीम का कोई कोच अंतिम तीन में नहीं पहुंच सका है । इसमें यूरोपीय और दक्षिण अमेरिकी कोचों का ही दबदबा रहता है ।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!