लाइव न्यूज़ :

सरोहा तीसरा पैरालम्पिक खेलेंगे, संदीप चौधरी ने भी क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित कुमार सरोहा और संदीप चौधरी ने कोरोना संक्रमण से उबरते हुए तोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया है ।

दो बार के पैरालम्पियन सरोहा चक्का फेंक और क्लब थ्रो में एफ51 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे । एफ51 पैर की लंबाई में अंतर, मांसपेशियों की ताकत में असंतुलन और मूवमेंट में असंतुलन से संबंधित है ।

चौधरी एफ 44 में भालाफेंक में भाग लेंगे ।

भारतीय पैरालम्पिक समिति शुक्रवार को 24 सदस्यीय एथलेटिक्स दल की घोषणा कर देगी ।

सरोहा ने ट्वीट किया ,‘‘ आखिरकर तोक्यो पैरालंपिक के लिये चयन । यह मेरा तीसरा पैरालंपिक होगा । तोक्यो के लिये चयन का सफर आसान नहीं था क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण शरीर कमजोर हो गया था । लेकिन हमारे हरियाणा में कहावत है कि हिम्मत का राम हिमाती ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ साथ ही खुशी की बात है कि मेरे दो छात्रों एकता और धर्मवीर का भी चयन हुआ है । एक कोच और मार्गदर्शक होने के नाते मेरे लिये इससे बड़ी गर्व की बात क्या होगी । आप सभी की दुआयें साथ रही तो हम तीनों देश के लिये पदक जरूर लेकर आयेंगे ।’’

छत्तीस वर्ष के सरोहा 22 वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे ।इससे पहले वह राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी थे लेकिन व्हीलचेयर पर आने के बाद पैरा खेलों में पदार्पण किया । उन्होंने आईपीसी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो रजत पदक और 2014 इंचियोन एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता ।

दूसरी ओर चौधरी का यह पहला पैरालम्पिक होगा । उन्होंने 66 . 44 मीटर के अनधिकृत विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ क्वालीफाई किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!