लाइव न्यूज़ :

समीर एकल तथा सात्विक और पोनप्पा मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: January 21, 2021 11:58 IST

Open in App

बैंकॉक, 21 जनवरी भारत के समीर वर्मा ने गुरुवार को यहां डेनमार्क के रासमुस गेमके को हराकर टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

विश्व में 31वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने गेमके को केवल 39 मिनट में 21-12, 21-9 से हराया।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी भी जर्मनी के मार्क लैम्फस और इसाबेल हेट्रिच को 22-20, 14-21, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है।

समीर की विश्व में 17वें नंबर के गेमके के खिलाफ यह तीसरी जीत है। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दो मुकाबले खेले गये थे उनमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी।

समीर का अगला मुकाबला डेनमार्क के ही तीसरी वरीयता प्राप्त आंद्रेस एंटोनसेन से होगा जिन्हें वाकओवर मिला।

समीर ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं जीत के लिये पूरी तरह से आश्वस्त था। मैं अच्छी तैयारियों के साथ आया था। अगला मुकाबला डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन से होगा। मैं आत्मविश्वास से भरा हूं। देखते हैं क्या होता है। यह कड़ा मुकाबला होगा लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाऊंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!