लाइव न्यूज़ :

साजन प्रकाश ने स्वर्ण जीता लेकिन ओलंपिक ‘ए’ मानक हासिल करने से चूके

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:04 IST

Open in App

ताशकंद, 13 अप्रैल भारत के शीर्ष तैराक साजन प्रकाश ने उज्बेकिस्तान ओपन चैम्पियनशिप में 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में मंगलवार को स्वर्ण पदक हासिल किया लेकिन तोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग के ‘ए’ मानक को हासिल करने में नाकाम रहे।

केरल के इस तैराक ने 200 मीटर बटरफ्लाई में ओलंपिक के लिए पहले ही ‘बी’ मानक हासिल कर लिया है। उन्होंने इस ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धा में एक मिनट 57.85 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। ओलंपिक के लिए ‘ए’ क्वालीफिकेशन मानक एक मिनट 56.48 सेकेंड है।

टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में शामिल तैराक केनिषा गुप्ता ने भारत के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

वह महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 57.42 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। अनुभवी शिवानी कटारिया ने इस स्पर्धा में 59.62 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल में आनंद एएस 51.95 सेकेंड के समय के साथ तीसरे जबकि आदित्य डी 52.07 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। दोनों तैराकों का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!