लाइव न्यूज़ :

साइना बाहर, कृष्णा . विष्णु ओरलियांस मास्टर्स के फाइनल में

By भाषा | Updated: March 27, 2021 21:38 IST

Open in App

पेरिस, 27 मार्च साइना नेहवाल ओरलियांस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई जबकि पुरूष युगल वर्ग में कृष्णा प्रसाद गारागा और विष्णु वर्धन गौड़ पंजाला की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई ।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन ने 28 मिनट में 21 . 17, 21 . 17 से हराया । वहीं महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को थाईलैंड की जे किटिथाराकुल और रविंडा प्राजोंगजाइ ने 21 . 18, 21 . 9 से मात दी ।

कृष्णा और विष्णु ने हालांकि ब्रिटेन के कालम हेमिंग और स्टीवन स्टालवुड को 21 . 17 , 21 . 17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।

इस साल पहली बार साथ खेल रही भारतीय जोड़ी का सामना अब चौथी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी से होगा ।

कृष्णा युगल में भारत के नंबर एक खिलाड़ी हैं जो पहले जूनियर दिनों में सात्विक साइराज रांकिरेड्डी के साथ खेलते थे ।

मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा और ध्रुव कपिता को सेमीफाइनल में डेनमार्क के निकलस नोर और अमेली एम ने 21 . 9, 21 . 23, 21 . 7 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!