लाइव न्यूज़ :

साइना ने अभ्यास के लिए ट्रेनर एवं फिजियो से नहीं मिलने देने की शिकायत की

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:17 IST

Open in App

बैंकॉक, पांच जनवरी भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाईलैंड में होने वाले आगामी टूर्नामेंटों से पहले कई प्रतिबंधों के साथ प्रशिक्षकों (ट्रेनर) और फिजियो से मिलने की अनुमति नहीं देने पर मंगलवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की आलोचना करते हुए इन मुद्दों का जल्द से जल्द हल निकालने का आग्रह किया।

लंदन ओलंपिक (2012) की कांस्य पदक विजेता ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाये गये प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किये।

साइना ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में सभी के नेगेटिव आने के बाद भी फिजियो और प्रशिक्षक हम से नहीं मिल सकते? हम चार सप्ताह तक खुद को फिट कैसे रखेंगे। हम बेहतर स्थिति में टूर्नामेंट खेलना चहते हैं। कृपया इसका हल निकालें।’’

तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन हासिल करने के लिए साइना के पास मार्च तक का समय है, ऐसे में वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उचित प्रशिक्षण की कमी से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने इस मुद्दे को लेकर बीडब्ल्यूएफ से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘ पूरी टीम को अभ्यास के लिए सिर्फ एक घंटे का समय मिल रहा है। एक ही समय पर जिम करना है। ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए मार्च तक का समय है ऐसे में फिटनेस के लिए यह अच्छा नहीं है।’’

भारत का पूरा दल बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के दो सुपर 1000 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड की राजधानी में है।

साइना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘हमें वार्म अप/ कूल डाउन /स्ट्रेचिंग / के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। हम यहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की बात कर रहे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने फिजियो और ट्रेनर को यहां लाने के लिये काफी खर्च किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!