सहर अटवाल शीर्ष पर पहुंची

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:41 IST2021-02-18T19:41:01+5:302021-02-18T19:41:01+5:30

Sahar Atwal reached the top | सहर अटवाल शीर्ष पर पहुंची

सहर अटवाल शीर्ष पर पहुंची

पुणे, 18 फरवरी सहर अटवाल लगातार दूसरे हफ्ते अंतिम दौर की शुरुआत शीर्ष खिलाड़ी के रूप में करेंगी क्योंकि गुरुवार को यहां वह महिला पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट के चौथे चरण में दूसरे दौर के बाद शीर्ष पर पहुंच गई।

सहर ने दूसरे दौर में चार अंडर 67 का शानदार स्कोर बनाया। पहले दौर में पार का स्कोर बनाने वाली सहर का कुल स्कोर चार अंडर 138 है।

पूना क्लब गोल्फ कोर्स पर चल रहे इस टूर्नामेंट में सहर ने त्वेसा मलिक (71-69) पर दो शॉट की बढ़त बना रखी है।

कुल तक संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही अमनदीप द्राल (68-72) और हिताशी बक्षी (68-72) संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गए जबकि वाणी कपूर (71-70) पांचवें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sahar Atwal reached the top

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे