लाइव न्यूज़ :

सहर अटवाल ने महिला पेशेवर गोल्फ के 15वें चरण में बढ़त बनाई

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:18 IST

Open in App

कोलकाता, 15 दिसंबर सहर अटवाल ने बुधवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 15वें और अंतिम चरण में पहले दौर के बाद एक शॉट की बढ़त बना ली।

सहर ने रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब में पहले दिन तीन ओवर 75 का स्कोर बनाया। पुणे में चौथे चरण का खिताब जीतने वाली सहर ने एक डबल बोगी और तीन बोगी की लेकिन चौथे और 12वें होल में बर्डी के साथ उनका स्कोर तीन ओवर रहा।

उन्होंने नेहा त्रिपाठी पर एक शॉट जबकि पिछले हफ्ते ही विजेता रिद्धिमा दिलावरी पर दो शॉट की बढ़त बना रखी है।

दो एमेच्योर स्मृति भार्गव और अग्रिमा मनराल सहित चार खिलाड़ी छह ओवर 78 के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर चल रही हैं। इन खिलाड़ियों में दो पेशेवर खिलाड़ी लखमेहर परदेसी और त्रिमान सलूजा शामिल हैं।

ज्योत्सना सिंह और रिया पूर्वी सरवनन 79 के स्कोर से संयुक्त आठवें स्थान पर चल रही हैं जबकि पांच खिलाड़ी आठ ओवर 80 के स्कोर से संयुक्त 10वें स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!