लाइव न्यूज़ :

साबले का राष्ट्रीय रिकार्ड पर फाइनल से चूके, दुती, जबीर और मिश्रित रिले टीम भी बाहर

By भाषा | Updated: July 30, 2021 17:49 IST

Open in App

तोक्यो, 30 जुलाई ओलंपिक की एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत के अभियान की शुरूआत निराशाजनक रही जब अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सके जबकि दुती चंद औसत प्रदर्शन के साथ शुरूआती दौर से ही बाहर हो गई।

एम पी जबीर भी पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ से बाहर हो गये जबकि चार गुणा 400 मीटर की मिश्रित रिले टीम दूसरी हीट में आठवें और अंतिम स्थान पर रही।

छब्बीस वर्षीय साबले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद फाइनल में नहीं पहुंच पाये। साबले ने दूसरी हीट में आठ मिनट 18 . 12 सेकेंड का समय निकाला और मार्च में फेडरेशन कप में बनाया 8 : 20 . 20 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा । वह दूसरी हीट में सातवें स्थान पर रहे ।

हर हीट से शीर्ष तीन और सारी हीट से शीर्ष एथलीट छह फाइनल में पहुंचते हैं । साबले बदकिस्मत रहे क्योंकि तीसरी हीट के शीर्ष तीन खिलाड़ी उनसे धीमा दौड़े थे । साबले क्वालीफाइंग हीट में सर्वश्रेष्ठ सातवें और कुल 13वें स्थान पर रहे । तीन हीट में से सर्वश्रेष्ठ तीन और अगले छह सबसे तेज खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 15 फाइनल के लिये क्वालीफाई करते हैं ।

दुती अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सकी और 100 मीटर में 11 . 54 सेकंड का समय निकाला । उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 11 . 17 सेकंड का है । वह पांचवीं हीट में सातवे और कुल 54 प्रतियोगियों में 45वें स्थान पर रहीं ।

सातों हीट से शीर्ष तीन और अगले तीन सबसे तेज धावकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

दुती ने विश्व रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक में जगह बनाई थी चूंकि वह 11 . 15 मीटर का क्वालीफिकेशन मार्क को पार नहीं कर सकी थी । उन्होंने 200 मीटर में भी विश्व रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया ।

जबीर सातवें और अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे । वह 50 . 77 सेकंड का समय निकालकर 36 प्रतियोगियों में 33वें स्थान पर रहे । उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49 . 13 सेकंड है ।

पांचों हीट में से पहले चार और अगले चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचते हैं।

शाम के सत्र में मोहम्मद अनस याहिया, रेवती वीरामनि, सुभा वेंकेटेशन और राजीव अरोकिया की भारतीय चौकड़ी ने तीन मिनट 19.93 सेकेंड के साथ सत्र का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला लेकिन वे दूसरी हीट में सबसे निचले स्थान पर रहे।

भारतीय टीम कुल 13वें और अंतिम स्थान पर रही जबकि अमेरिका और डोमिनिका गणराज्य की टीमों को अयोग्य घोषित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!