लाइव न्यूज़ :

साबले ने राष्ट्रीय हाफ मैराथन रिकार्ड तोड़ा, 61 मिनट से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय

By भाषा | Updated: November 29, 2020 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके अविनाश साबले ने रविवार को यहां एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय शीर्ष धावकों में एक मिनट 30 सेकेंड के समय से राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा।

वह सभी भारतीयों में काफी आगे रहे और ओवरआल 10वें स्थान पर रहे।

पिछले साल विश्व एथलेटिक्स चेम्पियनशिप के दौरान 3000 स्टीपलचेज में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके 26 वर्षीय साबले इस तरह पहले भारतीय बन गये जिसने हाफ मैराथन 61 मिनट से कम समय में पूरी की हो।

साबले का प्रदर्शन इतना शानदार था कि वह अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे रहे। श्रीनू बुगाथा दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 1:04:16 का समय निकाला जबकि दुर्गा बहादुर बुद्धा 1:04:19 के समय से तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अधिकारिक रिकार्ड के अनुसार पूर्व राष्ट्रीय हाफ मैराथन रिकार्ड 1:03:46 के समय से महाराष्ट्रीय के कालीदास हिरावे के नाम पर था।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने रेस आरंभ की थी, उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन को उचित स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों के साथ आयोजित किया गया। शीर्ष अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावकों के अलावा भारत के अविनाश साबले ने नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई। ’’

साबले ने एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीयों के कोर्स रिकार्ड को भी बेहतर किया जो बुगाथा के नाम था जिन्होंने एक घंटे चार मिनट 33 सेकेंड का समय लिया था, उन्होंने पिछले साल भारतीयों में रेस जीती थी। साबले 2018 में अभिषेक पाल के पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे।

महाराष्ट्र में मांडवा गांव के किसान के बेटे साबले ने पिछले साल दोहा में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप पुरूषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में आठ मिनट 21.37 सेकेंड के समय से ओलंपिक क्वालीफाइंग मानक समय (8:22.00 सेकेंड) निकाला था और 13वें स्थान पर रहे थे।

भारतीय सेना में इस समय हवलदार के पद पर काबिज साबले ने पिछले साल एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!