लाइव न्यूज़ :

रुबलेव और मेदवेदेव की जीत से रूस डेविस कप फाइनल में पहुंचा

By भाषा | Updated: December 4, 2021 22:28 IST

Open in App

मैड्रिड, चार दिसंबर (एपी) दानिल मेदवेदेव और आंद्रे रुबलेव की जीत से रूस ने डेविस कप टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जर्मनी को आसानी से हराकर फाइनल में जगह पक्की की जहां उसका सामना कोएशिया से होगा।

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज मेदवेदेव ने जेन-लेनार्ड स्ट्रफ पर 6-4, 6-4 की जीत दर्ज की। इससे पहले रुबलेव ने डोमिनिक कोएफर पर 6-4, 6-0 की आसान जीत से अपने देश को शानदार शुरुआत दिलाई थी।

इससे पहले क्रोएशिया ने सर्बिया को हराकर शुक्रवार को फाइनल में जगह पक्की की। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एकल की अपनी जीत को निर्णायक युगल मैच में दोहरा नहीं सके ।

क्रोएशिया के निकोला मेकटिच और मेट पेविच ने युगल मुकाबले में जोकोविच और फिलिप क्राजिनोविच को 7-5, 6-1 से हराया ।

इससे पहले जोकोविच ने एकल मैच में मारिन सिलिच को 6-4, 6-2 से हराकर क्रोएशिया को बराबरी दिलाई थी । क्रोएशिया को बोर्ना गोजो ने बढत दिलाई थी जिन्होंने पहले एकल मैच में दुसान लाजोविच को 4-6, 6-3, 6-2 से हराया

रूस और क्रोएशिया दोनों तीसरी बार इस खिताब को जीतने के लिए भिड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!