लाइव न्यूज़ :

रूस ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराकर बिली जीन किंग कप को जीता

By भाषा | Updated: November 7, 2021 13:40 IST

Open in App

प्राग, सात नवंबर (एपी) रूस ने बिली जीन किंग कप के फाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों एकल मैच को जीतकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।

  दारिया कसात्किना और लियुडमिला सैमसोनोवा ने अपने -अपने एकल मुकाबले जीतकर रूस को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।

सैमसोनोवा ने तोक्यो ओलंपिक एकल चैंपियन बेलिंडा बेनसिच पर 3-6, 6-3, 6-4 से जीत के साथ खिताब रूस के नाम कर दिया। इससे पहले कसात्किना ने जिल टेइचमन को 6-2, 6-4 से पराजित कर रूस को मजबूत शुरुआत दिलायी थी।

इस प्रतियोगिता को पहले फेड कप के नाम से जाना जाता था।

रूस 2015 के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंचा था। टीम इससे पहले 2004, 2005, 2007 और 2008 में खिताब अपने नाम कर चुकी है।

स्विटजरलैंड की टीम 1998 के बाद पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची थी। टीम तब भी उपविजेता रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!