लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो की वजह से कोका कोला की हालत खराब, लगा 30 हजार करोड़ का झटका!

By वैशाली कुमारी | Updated: June 16, 2021 18:43 IST

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कोका-कोला की दो बोतलों को अपनी मेज़ से हटा दिया। इसके बाद कोका-कोला कंपनी को बाजार पूंजीकरण में 4 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकोका-कोला यूरो 2020 के ऑफिशियल प्रायोजकों में से एक है।कंपनी ने मंगलवार को एक बयान के साथ जवाब दिया कि  हर कोई अपनी स्वाद और जरूरतों के साथ ड्रिंक्स को वरीयता देता है। 

यूरो 2020 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कोका-कोला की दो बोतलों को अपनी मेज़ से हटा दिया। इसके बाद कोका-कोला कंपनी को बाजार पूंजीकरण में 4 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

पुर्तगाल के हंगरी के खिलाफ टूर्नामेंट के गेम से पहले मीडिया से बात करते हुए 36 वर्षीय पुर्तगाली खिलाड़ी स्टार ने दो कोका कोला की बोतलें एक तरफ रख दीं। इसके बाद रोनाल्डो  पुर्तगाली भाषा में पानी पीने की सलाह दे रहे थे। 

ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक रोनाल्डो के इस इशारे के तुरंत बाद कोका-कोला का शेयर मूल्य 56.10 डॉलर से गिरकर 55.22 डॉलर हो गया कि जो 1.6 प्रतिशत की गिरावट के बराबर था। कोका-कोला का बाजार वैल्यू 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर हो गई , जिससे 4 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।कोका-कोला यूरो 2020 के ऑफिशियल प्रायोजकों में से एक है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान के साथ जवाब दिया कि  हर कोई अपनी स्वाद और जरूरतों के साथ ड्रिंक्स को वरीयता देता है। 

हंगरी के खिलाफ मंगलवार के खेल में रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 3-0 की जीत में दो बार स्कोर किया। जिससे वह 11 गोल के साथ यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में रिकॉर्ड गोल करने वाले के रूप में फ्रांस के मिशेल प्लाटिनी से आगे निकल गए।

टॅग्स :खेलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!