लाइव न्यूज़ :

ऑल इंडिया वुशु चैंपियनशिप में दिखेगा राजस्थान पुलिस के रोहित जांगिड़ का दम, 19 सितंबर से दिल्ली में होगा शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 10:37 IST

दुनिया के चौथे नंबर के वुशु खिलाड़ी रोहित जांगिड़ का लक्ष्य ऑल इंडिया वुशु चैम्पियनशिप में पदक जीतना है। इसको लेकर वे बेहद उत्साहित हैं।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय वुशु टीम के खिलाड़ी और राजस्थान पुलिस के रोहित जांगिड़ 19 सितंबर से दिल्ली में होने वाले ऑल इंडिया वुशु चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। जयपुर निवासी रोहित जांगिड़ की इस खेल की विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रोहित जांगिड़ हालांकि आज जिस मुकाम पर हैं, वह एक दिन में संभव नहीं हुआ। इसके लिए उन्होंने खूब जमकर मेहनत की और खुद को इस खेल के लिए तैयार किया। एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले रोहित जांगिड़ का रुझान 9वीं कक्षा से ही वुशु खेल में रहा है। वे बताते हैं कि उन्हें यह खेल पसंद था लेकिन किसी का सपोर्ट उन्हें नहीं मिल रहा था। 

रोहित जांगिड़ को खुद नहीं पता था इस खेल में आगे भविष्य क्या होगा। इसके बावजूद वे वुशु से जुड़े रहे। 

मध्यम वर्गीय परिवार में आमतौर पर घरवालों को अपनी संतान से सरकारी नौकरी की उम्मीद होती है। रोहित की भी कहानी ऐसी ही है। बहरहाल, रोहित की मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें वुशु का एक बड़ा खिलाडी बना दिया, जिसके बाद उन्हें सरकारी नौकरी भी मिल गयी।

रोहित का लक्ष्य अब दिल्ली के ई जी स्टेडियम में होने वाले ऑल इंडिया वुशु चैम्पियनशिप में पदक जीतना है। इसको लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। 

रोहित जांगिड़ को राजस्थान पुलिस में नौकरी करते 4 साल भी हो गये। वे बताते हैं कि वहां उन जैसे खिलाड़ियों से ड्यूटी नहीं कराई जाती और खेल पर ध्यान देने पर जोर रहता है। उन्होंने कहा कि सीनियर अधिकारी भी काफी प्रोत्साहित करते हैं। 

उन्होंने कहा, 'मुझे आज जो कुछ मिला है, वो इस खेल की वजह से मिला है। इसमें मेरे कोच राजेश टेलर के मार्गदर्शन का बड़ा सहयोग रहा है। मैं वुशु में रूचि रखने वाले लोगों से कहेंगे कि पढाई जरुरी है। स्पोर्ट्स में अगर आप ठीक से ट्रेनिंग करते हैं, तो आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।'

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!