लाइव न्यूज़ :

रीजीजू ने कहा, भारत ओलंपिक में चमकने को तैयार

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को देशवासियों से ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करने का अनुरोध किया जो कोविड-19 महामारी के चलते हाल के समय में इतनी अनिश्चितता झेलने के बाद तोक्यो में आगामाी खेलों में चमकने की कोशिश में जुटे हैं।

तोक्यो ओलंपिक को इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया जिनका आयोजन अब 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा।

रीजीजू ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘मैं प्रत्येक भारतीय से अपने खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिये कहूंगा जो इस मुश्किल दौर के बावजूद भारत को गौरवान्वित करने के लिये ट्रेनिंग में जुटे हैं। हां, भारत तोक्यो ओलंपिक 2020 में चमकने को तैयार है। ’’

उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो साझा करते हुए इसके अंत में कहा, ‘‘ओलंपिक के लिये अपने खिलाड़ियों को शुभकामनायें देने में मेरे साथ जुड़िये। ’’

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को राष्ट्रीय महासंघों से टीकाकरण करवा चुके उन खिलाड़ियों और अधिकारियों के बारे में जानकारी मांगी जिन्हें ओलंपिक के लिये तोक्यो की यात्रा करनी है।

राष्ट्रीय ओलंपिक संस्था ने यह भी पूछा कि क्या महासंघों ने अपने खिलाड़ियों को तोक्यो रवाना होने से पहले कोविड-19 प्रोटोकॉल के बारे में पूरी जानकारी दे दी है और क्या वे अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये विशेष एहतियात बरत रहे हैं?

सभी स्पर्धाओं में से 90 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!