लाइव न्यूज़ :

हेजलवुड की जगह रिचर्डसन आस्ट्रेलियाई टीम में

By भाषा | Updated: December 15, 2021 12:17 IST

Open in App

एडीलेड, 15 दिसंबर तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को चोटिल जोश हेजलवुड की जगह इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे दिन-रात्रि टेस्ट मैच के लिये आस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिन्स ने मैच की पूर्व संध्या पर अंतिम एकादश घोषित की जिसमें सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को भी शामिल किया गया है जो पसलियों में चोट से परेशान थे।

हेजलवुड के चोटिल होने के बाद उनका स्थान लेने के लिये रिचर्डसन और माइकल नेसर के बीच मुकाबला था। नेसर का हालांकि टेस्ट पदार्पण का इंतजार बढ़ गया।

रिचर्डसन ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने दोनों मैच 2019 के शुरू में खेले थे जिनमें उन्होंने छह विकेट लिये थे। उन्होंने शैफील्ड शील्ड में इस सत्र में 13.43 की औसत से 23 विकेट लिये हैं जिससे वह टेस्ट टीम में वापसी करने में सफल रहे।

वार्नर को टीम में शामिल करने का मतलब है कि उस्मान ख्वाजा का टेस्ट टीम में वापसी का इंतजार बढ़ गया है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2019 में एशेज श्रृंखला में खेला था।

आस्ट्रेलिया (अंतिम एकादश) : डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिन्स (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, झाय रिचर्डसन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!