लाइव न्यूज़ :

तीसरे डिवीजन के क्लब से हारा रीयाल मैड्रिड

By भाषा | Updated: January 21, 2021 10:28 IST

Open in App

मैड्रिड, 21 जनवरी (एपी) रीयाल मैड्रिड तीसरे डिवीजन के क्लब अलकोयानो से हारकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

अलकोयानो की टीम आखिरी क्षणों में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी लेकिन इसके बावजूद उसने रीयाल मैड्रिड पर 2-1 से जीत दर्ज की।

रीयाल ने एडिर मिलिताओ के 45वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन पूर्वी स्पेन के छोटे से क्लब अलकोयानो की तरफ से 80वें मिनट में जोस सोलबेस ने बराबरी का गोल दाग दिया।

इससे मैच अतरिक्त समय तक खिंच गया। अलकोयानो के लिये जुआन कासनोवा ने 115वें मिनट में विजयी गोल किया। इससे पांच मिनट पहले से उसकी टीम दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी।

इस जीत से अलकोयानो ने अंतिम 16 में जगह बनायी। इस क्लब ने 1946 में कोपा क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। वह स्पेनिश फुटबॉल लीग के पहले डिवीजन में आखिरी बार 1950-51 में खेला था।

रीयाल मैड्रिड 2014 के बाद कोपा खिताब नहीं जीत पाया है।

इससे पहले रीयाल सोसिडाड ने विलियम जोस के दूसरे हाफ में किये गये दो गोल की मदद से तीसरे डिवीजन के क्लब कोरडोबा को 2-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!