लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड ने शीर्ष पर पहुंचने का मौका गंवाया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 09:52 IST

Open in App

मैड्रिड, 10 मई (एपी) मौजूदा चैंपियन रीयाल मैड्रिड ने सेविला के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच 2-2 से ड्रा खेलकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में शीर्ष पर पहुंचने का मौका गंवा दिया।

इस परिणाम का लाभ पहले स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड को मिला जिसने शनिवार को बार्सिलोना के खिलाफ मैच गोलरहित ड्रा खेला था।

एटलेटिको के 35 मैचों में 77 अंक हैं जबकि रीयाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 75 अंक हैं। बार्सिलोना के भी रीयाल के समान ही अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर में पीछे है। अब जबकि तीन दौर के मैच बचे हुए हैं तब इन तीनों के अलावा सेविला भी खिताब की दौड़ में है। सेविला के 35 मैचों में 71 अंक हैं।

सेविला ने दो बार बढ़त हासिल की। इनमें से दूसरा गोल पेनल्टी पर किया गया जिसके लिये वीडियो समीक्षा प्रणाली (वीएआर) का सहारा लिया गया। रीयाल ने बाद में इसको लेकर शिकायत भी दर्ज करायी।

फर्नांडो ने 22वें मिनट में सेविला को बढ़त दिलायी और मध्यांतर तक इसे कायम रखा। मार्को एसेनसियो ने 67वें मिनट में रीयाल की तरफ से बराबरी का गोल दागा। सेविला के इवान रेकिटिक ने 78वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।

रीयाल पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन एडेन हेजार्ड ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में गोल करके उसे एक अंक दिलाया।

अन्य मैचों में वेलेंसिया ने मैक्सी गोमेज के दो गोल तथा थियरी कोरिया के एक गोल की मदद से वल्लाडोलिड को 3-0 से हराया। सेल्टा विगो ने विल्लारीयाल को 4-2 से जबकि इबार ने गेटाफे को 1-0 से पराजित किया। एथलेटिक क्लब और ओसासुना का मैच 2-2 से बराबर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!