लाइव न्यूज़ :

राशिद ने पीएसएल में कलंदर को जीत दिलायी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 10:29 IST

Open in App

अबुधाबी, 11 जून (एपी) राशिद खान ने चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे लाहौर कलंदर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी को 10 रन से हराया।

कलंदर का स्कोर एक समय चार विकेट पर 25 रन था जिसके बाद बेन डंक (48) और टिम डेविड ने 81 रन की साझेदारी निभाकर स्थिति संभाली। डेविड ने 36 गेंदों पर 64 रन बनाये। उन्होंने जेम्स फाकनर (22) के साथ भी 47 रन की भागीदारी की। कलंदर इससे आठ विकेट पर 170 रन बनाने में सफल रहा।

फाकनर ने इसके बाद अपने पहले ओवर में दो विकेट लिये जिससे पेशावर शुरू में ही दबाव में आ गया। राशिद ने इसके बाद अपना कमाल दिखाया। पेशावर की टीम शोएब मलिक के 48 गेंदों पर 73 रन के बावजूद आठ विकेट पर 160 रन ही बना पायी।

इससे पहले के मैच में बाबर आजम के नाबाद अर्धशतक के बावजूद कराची किंग्स को मुल्तान सुल्तान्स से 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।

मुल्तान ने पांच विकेट पर 176 रन बनाये। इसके जवाब में कराची की टीम सात विकेट पर 164 रन ही बना पायी। आजम ने 63 गेंदों पर 85 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!