लाइव न्यूज़ :

रानी ने वंदना के परिवार के खिलाफ कथित जातिवादी अपशब्दों पर कहा, कितना शर्मनाक है

By भाषा | Updated: August 7, 2021 14:50 IST

Open in App

तोक्यो, सात अगस्त भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने शनिवार को साथी खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार के लिये की गयी कथित जातिवादी अपशब्दों की निंदा की और इन्हें शर्मनाक करार दिया।

वंदना ने ओलंपिक के दौरान चार गोल किये थे लेकिन बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम के हारने के बाद उनके परिवार को हरिद्वार में कथित रूप से जातिवादी अपशब्द कहे गये थे।

रानी ने वर्चुअल कांफ्रेंस में कहा, ‘‘जो कुछ हुआ, वह बहुत खराब है। हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये इतनी कड़ी मेहनत करते हैं। इस तरह धर्म, जाति के आधार पर भेदभाव करना बंद कीजिए क्योंकि हम इन सभी चीजों से ऊपर काम करते हैं। ’’

भारतीय महिला टीम कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हारकर चौथे स्थान पर रहीं।

रानी ने कहा, ‘‘हम भारत के विभिन्न हिस्सों से आते हैं, विभिन्न धर्मों के हैं। लेकिन जब हम यहां आते हैं तो हम भारत के लिये काम करते हैं। लोगों का इस तरह का व्यवहार शर्मनाक है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया, हालांकि हमने पदक नहीं जीता। इसलिये उन्हें इन लोगों से सीख लेनी चाहिए। अगर हम भारत को हॉकी का देश बनाना चाहते हैं तो हमें सब लोगों की जरूरत है। ’’

खबरों के अनुसार दो व्यक्तियों ने वंदना के रोशनाबाद में स्थित घर के बाहर पटाखे फोड़े और हंसी उड़ाते हुए डांस किया।

जब वंदना के परिवार के कुछ सदस्य आवाज सुनकर बाहर आये तो दो व्यक्ति उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणी करते हुए भाग गये। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार उन्होंने कहा कि टीम इसलिये हारी क्योंकि इसमें काफी ज्यादा दलित खिलाड़ी हैं।

रानी ने उम्मीद जतायी कि लोग इस घटना से सबक सीखेंगे और भविष्य में इस तरह की चीजें नहीं होंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बुरी चीज है, ऐसा नहीं होना चाहिए था, शायद वे इससे सीख लेंगे और भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!