लाइव न्यूज़ :

रामकुमार ने इकेंटल चैलेंजर के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

By भाषा | Updated: November 6, 2020 17:11 IST

Open in App

इकेंटल (जर्मनी), छह नवंबर भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन ने शुक्रवार को यहां एकल वर्ग में चौथे वरीय इवजेनी डोन्सकी को हराकर उलटफेर करते हुए इकेंटल चैलेंजर के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

गैर वरीयता प्राप्त भारतीय ने रूसी खिलाड़ी को महज 57 मिनट में 6-2 6-1 से शिकस्त दी और यूरो 88520 इंडोर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल के दौरान 11 ऐस जमाये।

रामकुमार ने अंतिम चार में पहुंचकर अपने 35 अंक पक्के कर लिये हैं जिससे वह फिर से शीर्ष 200 में वापसी कर लेंगे। वह अभी 206 रैंकिंग पर हैं।

यह रामकुमार का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जनवरी में बैंकाक चैलेंजर के क्वार्टरफाइनल में पहुंचना था। उन्होंने कोरोना वायरस के कारण लंबे ब्रेक के बाद पिछले महीने ही प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की।

रामकुमार की डोन्सकी पर यह पहली जीत है जिनकी रैंकिंग 120 है। पिछली बार दोनों की भिड़ंत 2015 कार्शी चैलेंजर में हुई थी जिसमें भारतीय खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!