लाइव न्यूज़ :

रमीज राजा का पीसीबी अध्यक्ष बनना तय

By भाषा | Updated: August 27, 2021 21:48 IST

Open in App

पूर्व कप्तान रमीज राजा का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का अगला अध्यक्ष बनना तय है लेकिन वह 13 सितंबर से पहले यह पद नहीं संभाल पाएंगे।पीसीबी के चुनाव आयुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) शेख अजमत सईद ने पीसीबी के 36वां अध्यक्ष चुनने के लिये बोर्ड के गवर्नर्स की सोमवार को बैठक बुलायी।इसका मतलब है कि एहसान मनि के स्थान पर पीसीबी का नया अध्यक्ष 13 सितंबर तक पद नहीं संभालेगा क्योंकि गवर्नर्स इस पद के लिये बोर्ड के मुख्य संरक्षक द्वारा सौंपे गये दो नामों में से किसी एक का चयन करेंगे।पीसीबी के संरक्षक प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार की सुबह असद अली खान और रमीज राजा को अध्यक्ष पद के लिये नामित किया। असद वरिष्ठ नौकरशाह हैं। रमीज का चुना जाना तय माना जा रहा है क्योंकि वह पहले ही प्रधानमंत्री के साथ बैठक कर चुके हैं और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के संचालन को लेकर अपना खाका भी उनके सामने रखा था।रमीज 1992 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे जिसकी अगुवाई इमरान ने की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL में बॉल टेंपरिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पाकिस्तान का खिलाड़ी, फिर भी पीसीबी से सज़ा की उम्मीद नहीं

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटPSL 2026 पर ईरान युद्ध का असर, उद्घाटन समारोह रद्द, दर्शकों के लिए स्टेडियम के दरबाजे बंद, पीसीबी ने टूर्नामेंट के लिए बड़े बदलावों की घोषणा की

क्रिकेटपीसीबी ने केकेआर के खिलाड़ी को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी, IPL में शामिल होने के लिए PSL को मारी लात

क्रिकेटबाबर आज़म को बांग्लादेश वनडे टीम से बाहर रखने पर माइक हेसन ने विवादित फ़ैसले पर दी सफाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!