लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान: ‘ग्रामीण ओलंपिक’ के आयोजन की तैयारी, 30 लाख से अधिक लोग भाग लेंगे, जानें कैसे ले सकते हैं इसमें हिस्सा

By भाषा | Updated: August 14, 2022 12:52 IST

राजस्थान में 'ग्रामीण ओलंपिक' को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसे खेल आयोजन को 29 अगस्त से चार दिनों तक आयोजित कराया जाएगा। इसमें दादा से लेकर पोते और चाचा से लेकर भतीजे तक कई पी‍ढियां हिस्सा ले सकती हैं। छह खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Open in App

जयपुर: राजस्‍थान में 29 अगस्‍त से पांच अक्टूबर तक 'ग्रामीण ओलंपिक' आयाोजित किये जायेंगे ज‍िसमें उम्र की कोई सीमा नहीं होने के कारण दादा से लेकर पोते और चाचा से लेकर भतीजे तक कई पी‍ढियां छह खेलों में एक साथ जोर आजमाती नजर आएंगी। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्‍मीद जताई है कि यह 'राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक' देश के किसी भी राज्य द्वारा आयोजित अपनी तरह का सबसे बड़ा खेल आयोजन साबित होगा।

ये छह खेल होंगे ग्रामीण ओलंपिक का हिस्सा

एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा राज्‍य सरकार की खेलों व स्वास्थ्य को प्रोत्साहित किए जाने की इस महत्वाकांक्षी पहल की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। उन्‍होंने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों में छह प्रकार के खेलों कबड्डी, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो तथा टेनिस बॉल क्रिकेट की प्रतियोगिताएं होंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त से लेकर चार दिनों तक नॉकआउट मैचों का आयोजन किया जाएगा।

ग्रामीण ओलंपिक: ऑनलाइन व ऐप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं

इसके बाद ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर से चार दिवस तक तथा जिला स्तर पर 22 सितंबर से तीन दिन तक मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य स्तर के मैच दो अक्‍तूबर से राजधानी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में होंगे। पांच अक्‍तूबर को खेलों का समापन होगा। उन्‍होंने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक के लिए ऑनलाइन व ऐप के जरिए पंजीकरण करवाया जा सकता है और इसी साप्‍ताहांत तक लगभग 30 लाख लोग पंजीकरण करवा चुके हैं।

इस आयोजन में किसी भी उम्र का खिलाड़ी भाग ले सकता है जिसमें महिला व पुरुषों की अलग अलग श्रेणियों में मैच होंगे।

ग्रामीण ओलंपिक का हिस्सा होंगे 11341 ग्राम पंचायत, 352 ब्लॉक

तय कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण ओलंपिक में राज्य की 11341 ग्राम पंचायत, 352 ब्लॉक, 33 जिलों व राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। राज्‍य सरकार इस आयोजन पर लगभग 40 करोड़ रूपये खर्च कर रही है। गहलोत ने इसी सप्‍ताहांत ग्रामीण ओलंपिक की तैयारियों को लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि ग्रामीण ओलिंपिक खेल किसी भी राज्य द्वारा आयोजित सबसे बड़ा ऐतिहासिक खेल आयोजन होगा। उन्‍होंने कहा, ‘‘इस आयोजन में ना कोई विचारधारा होगी, ना कोई धर्म और ना ही कोई जात-पात। यह आयोजन राजस्थान में अभूतपूर्व खेल वातावरण तैयार करेगा और राज्‍य को भविष्य के लिए उभरते खिलाड़ी मिलेंगे। ’’

मित्रतापूर्ण खेलों से ग्रामीणों में आपसी सामंजस्य और सद्भाव बढ़ने की उम्‍मीद जताते हुए उन्‍होंने कहा, ‘‘मैदान पर जब दादा-पोता और चाचा-भतीजा खेलने उतरेंगे तो रिश्तों में और मजबूती आएगी तथा गांवों में खेल भावना का विकास होगा। ’’

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!