लाइव न्यूज़ :

आत्मविश्वास से भरे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान की नजरें कप्तान सैमसन पर

By भाषा | Updated: April 14, 2021 13:36 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले मुकाबले में दिल तोड़ने वाली हार और चोट के कारण स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स के बाहर होने की निराशा के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में जब यहां आत्मविश्वास से भरे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी तो उसे नए कप्तान संजू सैमसन से एक और प्रेरणादायी पारी की उम्मीद होगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से हराया लेकिन रॉयल्स को सोमवार रात बड़े स्कोर वाले करीबी मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ चार रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।

पंजाब के 222 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम कप्तान के रूप में सैमसन (63 गेंद में 119 रन) के पहले ही मैच में आईपीएल शतक की बदौलत अंत तक मैच में बनी हुई थी लेकिन टीम को अंतिम गेंद में जब जीत के लिए पांच रन की दरकार थी तो सैमसन बाउंड्री पर कैच दे बैठे।

इस हार के बाद टीम को और करारा झटका लगा जब मंगलवार को स्टार आलराउंडर स्टोक्स अंगुली में फ्रेक्चर के कारण बाकी बचे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

स्टोक्स की गैरमौजूदगी में जोस बटलर, शिवम दुबे और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों पर बेहतर प्रदर्शन और कप्तान को सहयोग देने का दबाव होगा।

पहले मैच में मनन वोहरा (12), बटलर (25), दुबे (23) और पराग (25) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

रॉयल्स की टीम के लिए सबसे बड़ी समस्या हालांकि गेंदबाजी है। पहले मैच में टीम के गेंदबाज बिलकुल भी लय में नजर नहीं आए।

पदार्पण मुकाबले में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के अलावा रॉयल्स के अन्य गेंदबाजों के पास पंजाब के बल्लेबाजों का कोई जवाब नहीं था। मुस्ताफिजूर रहमान, क्रिस मौरिस, स्टोक्स, श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया के खिलाफ रन बटोरने में पंजाब के बल्लेबाजों को कोई परेशानी नहीं हुई और इन सभी को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

दूसरी तरफ पिछली बार के उपविजेता दिल्ली ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 188 रन बनाए लेकिन दिल्ली ने सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (54 गेंद में 85 रन) और पृथ्वी साव (38 गेंद में 72 रन) के बीच पहले विकेट की 138 रन की साझेदारी की बदौलत आसान जीत दर्ज की।

गेंदबाजी की बात करें तो पहले मैच में क्रिस वोक्स (18 रन पर दो विकेट) और आवेश खान (23 रन पर दो विकेट) ने प्रभावित किया और आगामी मैचों में भी इस फॉर्म को दोहराने का प्रयास करेंगे। रविचंद्रन अश्विन, टॉम कुरेन, अमित मिश्रा और मार्कस स्टोइनिस ने हालांकि गेंदबाजी में निराश किया और गुरुवार को बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

टीमें इस प्रकार हैं:

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मार्कंडेय, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी साव, अजिंक्य रहाणे, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कागिसो रबादा, एनरिच नोर्ट्जे, इशांत शर्मा, आवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम कुरेन और सैम बिलिंग्स।

समय: मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!