लाइव न्यूज़ :

राहुल ने पांच गेंदबाजों के साथ खेलने का संकेत दिया, रहाणे और अय्यर के बीच फैसला करना ‘मुश्किल’ होगा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 18:07 IST

Open in App

सेंचुरियन, 24 दिसंबर भारतीय उप कप्तान केएल राहुल ने शुक्रवार को संकेत दिया कि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच गेंदबाजों की रणनीति के साथ बरकरार रहेगी लेकिन स्वीकार किया कि पांचवें नंबर के लिये अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर के बीच फैसला करना मुश्किल होगा।

भारत रविवार से शुरू होने वाले टेस्ट श्रृंखला से पहले यहां एक हफ्ते से अभ्यास कर रहा है और नव नियुक्त उप कप्तान का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका में लय तय करने के लिये अच्छी शुरूआत की जरूरत है जहां उन्होंने कभी भी टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है।

यह पूछने पर कि क्या चार गेंदबाजों को खिलाना टीम के लिये कार्यभार प्रबंधन की समस्या बन जाती है (जिससे लाइन अप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल किया जा सकता है) तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया।

राहुल ने वर्चुअल मीडिया बातचीत के दौरान कहा, ‘‘प्रत्येक टीम टेस्ट मैच जीतने के लिये 20 विकेट झटकना चाहती है। हम भी इस रणनीति का इस्तेमाल कर चुके हैं और इससे हमने विदेश में जो भी मैच खेले हैं, प्रत्येक में मदद मिली है। ’’

इस सीनियर सलामी बल्लेबाज ने स्पष्ट किया कि चौथा तेज गेंदबाज खेलेगा, उन्होंने कहा, ‘‘पांच गेंदबाजों से कार्यभार के प्रबंध में भी थोड़ी आसानी हो जाती है और जब आपके पास इस तरह का कौशल (भारतीय टीम में) तो मुझे लगता है कि हम इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ’’

शारदुल ठाकुर अपने बेहतरीन बल्लेबाजी कौशल से सीनियर गेंदबाज इशांत शर्मा से आगे हो जाते हैं, इसका मतलब हो सकता है कि अय्यर, रहाणे और हनुमा विहारी में से एक को ही मौका मिल सकता है क्योंकि राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और ऋषभ पंत का चयन तो होगा ही।

राहुल ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से इस पर फैसला करना मुश्किल है। अजिंक्य के बारे में बात करूं तो वह टेस्ट टीम का एक अहम सदस्य रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में बहुत बहुत महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 15 से 18 महीनों में उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। लार्ड्स में पुजारा के साथ वो भागीदारी हमारे लिये टेस्ट मैच जीतने के लिये काफी अहम थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्रेयस ने निश्चित रूप से अपने मौके का फायदा उठाया और कानपुर में एक अर्धशतक के साथ एक शानदार शतक जड़ा और वह काफी रोमांचित है। हनुमा ने भी हमारे लिये ऐसा ही किया है, इसलिये यह मुश्किल फैसला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!