लाइव न्यूज़ :

राहुल पर अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने के लिये जुर्माना लगा

By भाषा | Updated: September 5, 2021 14:24 IST

Open in App

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पर इंग्लैंड के खिलाफ लंदन में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने के लिये रविवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। यह घटना शनिवार को भारतीय पारी के 34वें ओवर में हुई जब डीआरएस रिव्यू के बाद उन्हें जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट करार दिया गया। उन्होंने इस तरह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन किया। राहुल ने 101 गेंद में 46 रन बनाये थे। आईसीसी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘राहुल को आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरों के फैसले पर असहमति दिखाने से संबंधित है। ’’ इसके अलावा एक डिमैरिट अंक भी राहुल के अनुशासनात्मक रिकार्ड में जुड़ गया है जिनका 24 महीने में यह पहला उल्लंघन था। राहुल ने अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रैफरियों के आईसीसी एलीट पैनल के क्रिस ब्राड द्वारा प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार लिया है। इसलिये आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स वार्फ, तीसरे अंपायर माइकल गॉ और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने ये आरोप तय किये थे। लेवल एक के उल्लंघन में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार और अधिकतम जुर्माना खिलाड़ी की फीस का 50 प्रतिशत काटा जाना और एक या दो डिमैरिट अंक होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!