लाइव न्यूज़ :

राहुल चाहर के रवैये ने शिवरामकृष्णन को किया प्रभावित

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:13 IST

Open in App

चेन्नई, 16 जुलाई पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर के सकारात्मक रवैये और गेंदबाजी में विविधताओं से प्रभावित हैं और वह श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान इस गेंदबाज के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे।

भारत के लिए तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 21 वर्षीय चाहर को श्रीलंका श्रृंखला दौरे की एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया था और वह रविवार से शुरू हो रही आगामी तीन मैचों की श्रृंखला में 50 ओवर के प्रारूप में पदार्पण कर सकते हैं।

शिवरामकृष्णन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘राहुल चाहर मुझे बहुत आक्रामक गेंदबाज लगते हैं। उनका शारीरिक हाव-भाव अच्छा है, उनके पास सभी तरह की विविधताएं हैं। उनके खिलाफ बड़ा शॉट लगने से भी उन्हें कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। चौके-छक्के खाने के बाद भी वह परेशान नहीं होते है। वह मुझे पसंद है।’’

चाहर के कौशल के बारे में पूछे जाने पर, शिवरामकृष्णन ने कहा, ‘‘उनका सकारात्मक रवैया, गेंद की लंबाई, गति में बदलाव करने की क्षमता और हमेशा बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश उन्हें विशेष बनाती है।’’

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स का प्रतिनिधित्व करने वाले इस गेंदबाज के बारे में कहा, ‘‘ मैच के दौरान बीच के ओवरों में आपको विकेट लेने होते हैं नहीं तो बल्लेबाज आखिरी ओवरों में काफी रन बना लेंगे। वह बीच के ओवरों में विकेट चटकाकर मुंबई के मैच का रुख बदलते है।’’

श्रीलंका दौरे पर गयी  भारतीय टीम को रविवार को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला खेलना है। टीम को इसके बाद इतने ही मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भाग लेना है।  शिवरामकृष्णन इस श्रृंखला के भारतीय प्रसारक सोनी चैनल के लिए अंग्रेजी और तमिल में कमेंट्री करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!