लाइव न्यूज़ :

KIYG 2022: आर. माधवन के बेटे वेदांत ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में किया कमाल, जीते 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक, अभिनेता ने शेयर की तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2023 15:13 IST

तस्वीरें शेयर करते हुए आर. माधवन ने लिखा कि वेदांत का प्रदर्शन देखकर उन्हें काफी खुशी हो रही है और वह गर्व महसूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवेदांत माधवन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते हैं। आर. माधवन बेटे के इस कारनामे से काफी खुश हैं।

भोपालः अभिनेता आर. माधवन के बेटे और तैराक वेदांत माधवन ने मध्य प्रदेश में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कमाल कर दिया है। वेदांत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते हैं।

आर. माधवन बेटे के इस कारनामे से काफी खुश हैं और उन्होंने इस उपलब्धि की तस्वीरें  ट्विटर पर साझा की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा कि वेदांत का प्रदर्शन देखकर उन्हें काफी खुशी हो रही है और वह गर्व महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि खेलो इंडिया गेम्स में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला राज्य महाराष्ट्र रहा। 161 पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर मौजूद महाराष्ट्र की झोली में 56 स्वर्ण, 55 रजत और 50 कांस्य पदक आए। वहीं 128 पदक जीतकर हरियाणा दूसरे स्थान पर तो मध्य प्रदेश 96 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। राजस्थान की झोली में 48, केरल ने 46, ओडिशा ने 30, मणिपुर 34, तमिलनाडु ने 52 तो दिल्ली और पंजाब ने क्रमशः64 और 33 पदक जीते।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में समग्र प्रदर्शन में महाराष्ट्र को प्रथम हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने भारत में खेलों को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों में विकास की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

चौहान ने यहां 13 दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ “मैं आयोजन में समग्र खेलों में नंबर एक बनने के लिए महाराष्ट्र को बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। मैं दूसरे और तीसरे स्थान पर आने के लिए हरियाणा और मध्य प्रदेश को भी बधाई देता हूं।’’

टॅग्स :खेलो इंडिया युवा खेलआर माधवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Trailer: 'धुरंधर' के ट्रेलर में दिखा रणवीर, अर्जुन, माधवन, संजय और अक्षय आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर एक खूनी एक्शन-थ्रिलर

अन्य खेल अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?