लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पदार्पण को लेकर बनी हाइप से रोमांचित है पुकोवस्की

By भाषा | Updated: December 4, 2020 14:10 IST

Open in App

सिडनी, चार दिसंबर भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पदार्पण को लेकर बनी हाइप से विल पुकोवस्की काफी रोमांचित है और आस्ट्रेलिया का यह उभरता बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना करने का बेताबी से इंतजार कर रहा है ।

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी है । वहीं स्पिन की कमान रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव के हाथ में होगी ।

पुकोवस्की ने कहा ,‘‘ इन गेंदबाजों ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है । मैने सोचा भी नहीं था कि एक दिन इनका सामना करूंगा लेकिन अब यह सच होने जा रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं मानसिक रूप से पूरी तरह से तैयार हूं । मौका मिलने पर मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करूंगा । ’’

यह पूछने पर कि सीनियर टीम में खिलाड़ियों के चोटिल होने से क्या भारत ए के खिलाफ आस्ट्रेलिया ए के लिये उतरते समय कम दबाव होगा , उन्होंने कहा कि सीनियर टीम में जगह पाने के लिये अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आपसे हमेशा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है । मुझे फर्क नहीं पड़ता कि हालात क्या हैं, मुझे बस अच्छा खेलना है ।’’

पुकोवस्की ने कहा कि आगामी टेस्ट श्रृंखला पिछली की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी होगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे याद है कि पिछली श्रृंखला भी काफी प्रतिस्पर्धी थी । दो अच्छी टीमें आमने सामने हों तो ऐसा ही होता है ।मुझे लगता है कि इस बार प्रतिस्पर्धा और कड़ी होगी क्योंकि अब टीम में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!