Pro Kabaddi League (PKL) 2022: जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को और तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को आउट किया

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 30, 2022 09:55 PM2022-01-30T21:55:02+5:302022-01-30T22:31:23+5:30

Pro Kabaddi League (PKL) 2022: पटना पाइरेट्स का सामना जयपुर पिंक पैंथर्स से और तमिल थलाइवाज का सामना बेंगलुरु बुल्स से हुआ।

Pro Kabaddi League (PKL) 2022 Tamil Thalaivas Outplay Bengaluru Bulls 42-24 Pink Panthers Crush Patna Pirates 51-30 | Pro Kabaddi League (PKL) 2022: जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को और तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को आउट किया

बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ अपने आमने-सामने के मैचों में 8-1 की बढ़त बना ली है।

Highlightsपाइरेट्स और पिंक पैंथर्स वीवो पीकेएल में 15 बार मिल चुके हैं।पटना ने नौ मैच जीते हैं, जबकि जयपुर ने छह मैच जीते हैं।पिंक पैंथर्स ने इस सीजन की शुरुआत में पाइरेट्स को 38-28 से हराया था।

Pro Kabaddi League (PKL) 2022: अर्जुन देसवाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र के मुकाबले में पटना पाइरेट्स के खिलाफ 51-30 की आसान जीत दर्ज की।

पटना की टीम इस मुकाबले में जीत की दावेदार के रूप में उतरी थी लेकिन जयपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाया और मुकाबला अपने नाम किया। जयपुर के स्टार रेड अर्जुन ने 17 अंक जुटाए। दीपक हुड्डा ने आठ अंक जुटाकर उनका अच्छा साथ निभाया।

डिफेंडर संदीप धुल और विशाल ने भी पांच-पांच अंक जुटाए। तीन बार के चैंपियन पाइरेट्स के डिफेंस ने उसे निराश किया। उसके डिफेंडर सजिन सी और नीरज कुमार पूरे मुकाबले में एक भी अंक नहीं जुटा पाए। रविवार को ही हुए एक अन्य मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को एकतरफा मुकाबले में 42-24 से हराया। 

इस दक्षिण भारतीय डर्बी में तमिल थलाइवाज की टीम शुरुआत से ही हावी रही। थलाइवाज के लिए अजिंक्य पवार से सुपर 10 बनाया। उनके साथी राइडर मनजीत ने भी आठ अंक जुटाए। टीम में डिफेंडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच अंक जुटाए और बुल्स के कप्तान पवन सहरावत को सुपर 10 से महरूम रखा।

Web Title: Pro Kabaddi League (PKL) 2022 Tamil Thalaivas Outplay Bengaluru Bulls 42-24 Pink Panthers Crush Patna Pirates 51-30

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे