Pro Kabaddi League 2022: 53 अंक के साथ दबंग दिल्ली नंबर एक, यू मुंबा को 36-30 से हराया, गुजरात जाइंट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को धो डाला

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 31, 2022 10:02 PM2022-01-31T22:02:43+5:302022-01-31T22:03:57+5:30

Pro Kabaddi League 2022: सुपर 10 के साथ दिल्ली के लिए विजय स्टार रहे। टीम नंबर एक पर कायम है।

Pro Kabaddi League 2022: Dabang Delhi KC Beat U Mumba 36-30 Gujarat Giants beat Haryana Steelers 32-26 | Pro Kabaddi League 2022: 53 अंक के साथ दबंग दिल्ली नंबर एक, यू मुंबा को 36-30 से हराया, गुजरात जाइंट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को धो डाला

सीजन की नौवीं जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उनके 53 अंक हो गए हैं।

Highlightsअभिषेक सिंह को मंजीत छिल्लर ने मार गिराया।यू मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने 8 अंक बनाए।चौथी हार के साथ 42 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है।

Pro Kabaddi League 2022: विजय ने हरेंद्र को उठाया और दिल्ली ने छह अंकों की बढ़त बनाकर बाजी मार ली।  दबंग दिल्ली केसी ने यू मुंबा को 36-30 से हराया और सीजन की नौवीं जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उनके 53 अंक हो गए हैं। यू मुंबा सीजन की चौथी हार के साथ 42 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है।

रेडर अजय कुमार और प्रदीप कुमार के प्रभावी प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जाइंट्स ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स को 32-26 से हराया। गुजरात की टीम ने शुरुआत से ही मैच में दबदबा बनाए रखा और हरियाणा के डिफेंस को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया।

अजय ने सुपर 10 (11 अंक) बनाया जबकि प्रदीप ने भी गुजरात के लिए 10 अंक जुटाए। गुजरात ने इसके साथ ही फॉर्म में चल रही स्टीलर्स की टीम को हराकर अपने हार के क्रम को रोका। गुजरात के डिफेंडर रविंदर पहल और गिरीश एर्नाक ने भी प्रभावित किया।


हरियाणा को उसके मजबूत डिफेंस के लिए जाना जाता है लेकिन टीम को सोमवार को इसने निराश किया। बाएं कॉर्नर पर सुरेंद्र नाडा बिलकुल भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए और स्टीलर्स की टीम पूरे मैच में सिर्फ पांच टैकल अंक जुटा सकी।

Web Title: Pro Kabaddi League 2022: Dabang Delhi KC Beat U Mumba 36-30 Gujarat Giants beat Haryana Steelers 32-26

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे