लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी प्रियंका, एशियाई खेलों के चैंपियन जिनसन जॉनसन कोविड पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी 20 किमी पैदल चाल की खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी सहित पांच ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी और एक सहयोगी स्टाफ बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

एशियाई खेल 2018 की 1500 मीटर के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जॉनसन और स्टीपलचेज खिलाड़ी चिंता यादव भी पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जबकि पैदल चाल के कोच एलेक्सांद्र आत्सिबाशेव भी संक्रमित पाए गए हैं।

तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुकी पैदल चाल के खिलाड़ी केटी इरफान नेगेटिव पाए गए हैं। जॉनसन के संपर्क में आने के कारण उनका परीक्षण किया गया।

जॉनसन ने बेंगलुरू से पीटीआई को बताया, ‘‘सोमवार को आया मेरे परीक्षण का नतीजा पॉजिटिव था और अभी मैं अपने कमरे में पृथकवास से गुजर रहा हूं। मुझे बुखार है लेकिन काफी तेज नहीं और सिर में दर्द भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा मुझे कोई बड़ी समस्या नहीं है। तीन दिन में मेरा एक और परीक्षण होगा और मुझे नेगेटिव नतीजा आने की उम्मीद है। मेरे संपर्क में होने के कारण केटी इरफान का भी परीक्षण किया गया लेकिन नतीजा नेगेटिव आया है।’’

साइ केंद्र के एक सूत्र ने बताया कि जॉनसन के अलावा गोस्वामी, यादव और दो अन्य खिलाड़ी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

सूत्र ने कहा, ‘‘गोस्वामी पॉजिटिव आई हैं, चिंता यादव भी और दो अन्य खिलाड़ी भी। इन सभी को यहां साइ केंद्र में पृथकवास में रखा गया है।’’

फरवरी में राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोस्वामी ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने एक घंटा 28 मिनट और 45 सेकेंड के समय के साथ एक घंटा 29 मिनट और 54 सेकेंड का भावना जाट का रिकॉर्ड तोड़ा। भावना भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

महिला 20 किमी पैदल चाल में तोक्यो ओलंपिक का क्वालीफाइंग स्तर एक घंटा और 31 मिनट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!