लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण नौ खिलाड़ियों के साथ उतरी पुर्तगाल की क्लब टीम

By भाषा | Updated: November 28, 2021 09:52 IST

Open in App

लिस्बन, 28 नवंबर (एपी) पुर्तगाल का क्लब बेलेनेनसेस अपनी टीम में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण शनिवार को बेनफिका के खिलाफ फुटबॉल लीग मैच में नौ खिलाड़ियों के साथ उतरा। मध्यांतर के तुरंत बाद इस मुकाबले को रोक दिया गया।

बेनफिका के खिलाफ दो कम खिलाड़ियों के साथ उतरी बेलेनेनसेस की टीम जल्द की पिछड़ गई। बेनफिका ने पहले हाफ में ही 7-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ की शुरुआत के तुरंत बाद रैफरी ने मैच को खत्म करने का फैसला किया क्योंकि बेलेनेनसेस की टीम सिर्फ सात खिलाड़ियों को मैदान पर उतार पाई और फिर एक और खिलाड़ी के चोटिल होने के कारण टीम के पास सिर्फ छह खिलाड़ी रह गए।

फुटबॉल के नियमों के अनुसार जब तक किसी टीम में गोलकीपर सहित सात खिलाड़ी मौजूद हैं तब तक मैच जारी रहेगा।

क्लब के अध्यक्ष रुई पेड्रो ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण टीम के कमजोर होने के बावजूद उनके क्लब ने मैच को स्थगित करने की मांग नहीं की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!