लाइव न्यूज़ :

भारतीय निशानेबाजों की खराब शुरूआत, इलावेनिल और अपूर्वी क्वालीफिकेशन दौर से बाहर

By भाषा | Updated: July 24, 2021 07:39 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई तोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत की शुरूआत शनिवार को खराब रही जब पदक उम्मीद मानी जा रही इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकीं ।

पहली बार ओलंपिक में खेल रही दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल 626.5 के स्कोर के साथ 16वें और चंदेला 621.9 अंक के साथ 50 निशानेबाजों में 36वें स्थान पर रहीं । हर निशानेबाज को दस दस शॉट की छह सीरिज खेलनी थी ।

शीर्ष आठ निशानेबाजों ने फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया जिनमें नॉर्वे की डुएस्टाड जेनेट हेग ने 632. 9 के स्कोर के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन का नया रिकॉर्ड बनाकर पहला स्थान हासिल किया । कोरिया की पार्क हीमून (631.7) दूसरे और अमेरिका की मैरी टकर (631.4) तीसरे स्थान पर रहीं ।

इलावेनिल और चंदेला की शुरूआत काफी खराब रही और दोनों उससे उबर नहीं सकीं ।

इस साल दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली इलावेनिल ने पहली दो सीरिज में 9.5 और 9.9 स्कोर करके के बाद तीसरी सीरिज में शानदार वापसी करने की कोशिश करते हुए 10.9 स्कोर किया । वह अगली तीन सीरिज में यह फॉर्म बरकरार नहीं रख सकी और नौ के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन रैंकिंग में और नीचे चली गई ।

वहीं रियो ओलंपिक में 34वें स्थान पर रही चंदेला बिल्कुल लय में नहीं दिखी । चंदेला ने 2019 में दो विश्व कप में स्वर्ण जीते थे ।

इलावेनिल क्वालीफिकेशन में आठवें और आखिरी क्वालीफिकेशन स्थान पर कब्जा करने वाली रूस की अनास्तासिया गालाशिना से दो अंक पीछे रह गई ।

भारत ने तोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी का पहला कोटा महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में ही हासिल किया था । अंजुम मुद्गिल और अपूर्वी चंदेला ने 2018 में कोरिया में हुई विश्व चैम्पियनशिप में यह कोटा जीता था । मुद्गिल का कोटा मौजूदा फॉर्म के आधार पर इलावेनिल को दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!