लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कीइंग एथलीट आंचल ठाकुर को दी बधाई

By IANS | Updated: January 10, 2018 14:06 IST

पीएम मोदी ने भारतीय स्कीइंग एथलीट आंचल ठाकुर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पहला पदक जीतने पर बधाई दी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय स्कीइंग एथलीट आंचल ठाकुर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पहला पदक जीतने पर बधाई दी। आंचल ने तुर्की में एल्पाइन एजदर 3200 स्कीइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। भारत को स्कीइंग के खेल में मिला यह पहला पदक है, जिसे मंगलवार को आंचल पलानडोकेन स्कीई सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में जीता।

आंचल को ट्विटर के जरिए दिए एक बधाई संदेश में मोदी ने कहा कि पूरा देश तुर्की में आयोजित एफआईएस अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में आपकी ऐतिहासिक उपलब्धि से बहुत खुश है। भविष्य के लिए आपके ढेर सारी शुभकामनाएं।

इससे पहले खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने आंचल को इस जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'बधाई आंचल ठाकुर, FIS इंटरनेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता में स्लालोम स्कीइंग का ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर। भारत ने स्कीइंग में अपने पहले मेडल से खाता खोला।'

कौन है आंचल मनाली

आंचल मनाली के एक छोटे से गांव बुरुआ से आती हैं। उन्होंने स्कीइंग के शुरुआती गुण अपने पिता से सीखे हैं और उसके बाद उनकी प्रतिभा को ओलंपियन हीरा लाल ने निखारा।

आंचल को स्कीइंग के करियर के उनके पिता और FIS से ही आर्थिक मदद मिलती रही है। उनके पिता का कहना है कि खेल मंत्रालय के नौकरशाह स्कीइंग को खेल के तौर पर मान्यता ही नहीं देते, जिससे उनकी बेटी को सरकार से आर्थिक सहायता नहीं मिल पाती है। लेकिन इन तमाम दिक्कतों को पीछे छोड़ते हुए आंचल ने इतिहास रच दिया है, जो निश्चित तौर पर उनके पिता के चेहरे पर खुशी लाएगी।

टॅग्स :आंचल ठाकुरखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम