लाइव न्यूज़ :

दबंग दिल्ली और गुजरात लायंस के बीच पीकेएल मुकाबला 24-24 से बराबर

By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:40 IST

Open in App

बेंगलुरू, 26 दिसंबर अनुभवी डिफेंडर रविंदर पहल की अंतिम लम्हों में बड़ी गलती से दबंग दिल्ली के नवीन कुमार ने रेड अंक हासिल करके रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में गुजरात लायंस को 24-24 से बराबरी पर रोक दिया।

दिल्ली के स्टार रेडर रविंदर ने एक बार फिर सुपर 10 (11 अंक) बनाया लेकिन उनकी टीम भाग्यशाली रही कि विरोधी टीम की डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर अंक जुटाने में सफल रही। रविंदर ने तीन मैचों में तीसरी बार सुपर 10 बनाया।

गुजरात को राकेश संरोग्या और राकेश नरवाल ने जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था लेकिन अंतिम लम्हों में गलती के कारण टीम ने यह मौका गंवा दिया।

दिन के दूसरे मैच में पवन सहरावत के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बेंगलुरू बुल्स ने रोमांचक मुकाबले में गत चैंपियन बंगाल वारियर्स को 36-35 से हराया।

पवन ने बुल्स के लिए 15 अंक जुटाए। टीम ने अंतिम मिनट में दक्षिण कोरिया के डोंग गियोन ली की दो अंक की रेड की बदौलत जीत दर्ज की।

बंगाल की टीम के लिए कपतान मनिंदर सिंह ने 17 अंक जुटाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!