लाइव न्यूज़ :

रोमांचक सेमीफाइनल हारने के बाद कांस्य के लिए खेलेंगी पिंकी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 23:29 IST

Open in App

ओस्लो (नार्वे) चार अक्टूबर भारतीय पहलवान पिंकी (महिला वर्ग 55 किग्रा) सोमवार को यहां विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जर्मनी की प्रतिद्वंद्वी नीना हेमर को कड़ी चुनौती देने के बाद 6-8 से हारकर फाइनल खेलने का ऐतिहासिक मौका चूक गयी जबकि रोहित कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले में हार गए ।

पिंकी ने मैच को लगभग अपने नाम कर लिया था लेकिन आखिरी क्षणों में वह मात खा गयी। रोमांच से भरपूर सेमीफाइनल में पिंकी एक समय 0-4 से पीछे चल रही थी लेकिन 2020 की एशियाई चैम्पियन ने हेमर के दायें पैर पर मजबूत पकड़ बनाकर दो अंक हासिल किये।

वह एक मिनट से अधिक समय तक इस पकड़ को बनाये रखने में कामयाब रही लेकिन रेफरी ने ‘चित’ का फैसला नहीं दिया।

इसके बाद पिंकी ने स्कोर को बराबर किया और फिर 6-4 की बढ़त हासिल कर ली। वह हालांकि आखिर तक बढ़त को बनाये रखने में सफल नहीं रही।

किसी भी भारतीय महिला पहलवान ने विश्व चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेला है। गीता फोगट (2012), बबीता फोगट (2012), पूजा ढांडा (2018) और विनेश फोगट (2019) विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली केवल चार भारतीय महिला पहलवान हैं।

इससे पहले पिंकी को कोरिया की किम सोयोन के खिलाफ क्वालीफिकेशन दौर में 5-0 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। उन्होंने इसके बाद कजाखस्तान की ऐशा उलिशान को चित्त करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पुरुष वर्ग में भारतीय पहलवान रोहित ने तकनीकी दक्षता के आधार पर तुर्की के सेलाहतिन किलिसालयन को हराकर 65 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक प्ले आफ में जगह बनाई।

रोहित रेपेचेज मुकाबले के लिए उतरे तो उन्हें शुरुआत में जूझना पड़ा। उन्होंने शुरू में अधिकांश समय रक्षात्मक रुख अपनाया और 1-2 से पिछड़ गए।

पहले पीरियड के अंत में हालांकि उन्होंने ‘डबल लेग’ हमला किया और इसे अंक में बदलकर 5-2 की बढ़त बना ली। दूसरे पीरियड में रोहित ने बेहतर प्रदर्शन किया और लगातार अंक जुटाते हुए विजयी बढ़त बनाई।

कांस्य पदक के प्ले आफ में गोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर ने उन्हें 5 . 2 से हराया ।

सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और सुशील (70 किग्रा) को हालांकि अपने क्वालीफिकेशन दौर के मुकाबलों में क्रमश: कोरिया के मिनवोन सियो और जॉर्जिया के जुराबी इयाकोबिशविली के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

कादियान ने विरोधी को बाहर धकेलकर छह अंक जुटाए। सियो ने भी छह अंक हासिल किए लेकिन कोरिया के खिलाड़ी को अधिक अंक का मूव बनाने के कारण विजेता घोषित किया गया। उन्होंने दो बार दो अंक जुटाए।

दूसरी तरफ सुशील को 1-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

महिलाओं के अन्य मुकाबलों में संगीता फोगाट ने 62 किग्रा वर्ग में जर्मनी की लुइसा नीमेश को 5-2 से हराकर अच्छी शुरुआत की लेकिन प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की लेस नुनेस डि ओलिवियेरा से 4-6 से हार गई।

घुटने की समस्या के कारण संगीता तीन साल के बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!