लाइव न्यूज़ :

पेन ने भविष्य के बारे में कहा, इस श्रृंखला के बाद देखेंगे

By भाषा | Updated: December 16, 2020 13:28 IST

Open in App

एडीलेड, 16 दिसंबर आस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बुधवार को खुलासा किया कि वह कोच जस्टिन लैंगर और मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स से अपने भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं, हालांकि अभी उनकी निगाहें गुरूवार से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला में भारतीय चुनौती से निपटने पर लगी हैं।

गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया और पेन को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। पेन बखूबी जानते हैं कि वह स्मिथ की तरह इतने दमदार नहीं हैं लेकिन वह मानते हैं कि मौजूदा आस्ट्रेलियाई ‘सेट-अप’ में वह अपनी भूमिका बेहतरीन ढंग से निभा रहे हैं।

छत्तीस साल के पेन से जब वर्चुअल कांफ्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या वह बतौर खिलाड़ी और कप्तान अपने भविष्य पर विचार कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय ध्यान एडीलेड पर और फिर मेलबर्न पर लगा है। इसके बाद पूरी श्रृंखला पर, फिर हम देखेंगे। मैं ट्रेवर होन्स और जेएल (लैंगर) से बात कर रहा हूं कि हम भविष्य में क्या करेंगे और इस समय मेरा ध्यान पूरी तरह से श्रृंखला पर लगा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मेरी कप्तानी की बात है तो यह ठीक ही रहा है क्योंकि मैं हर किसी की तरह इस टीम में अपनी भूमिका निभा रहा हूं। जहां तक मैं यह करना जारी रखूंगा, हम सभी खुश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!