लाइव न्यूज़ :

आपरेशन के बाद पेले की स्थिति सामान्य

By भाषा | Updated: September 18, 2021 10:06 IST

Open in App

साओ पाउलो, 18 सितंबर (एपी) ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले की आंत से ट्यूमर निकालने के लिये किये आपरेशन के बाद स्थिति सामान्य बनी हुई है और उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने कहा कि वह धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं।

उन्होंने इन रिपोर्टों पर टिप्पणी नहीं कि 80 वर्षीय पेले को फिर से आपात चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है। पेले का चार सितंबर को आपरेशन किया गया था।

केली नेसिमेंटो ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि यह तस्वीर अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में उनके कमरे में अभी अभी ली गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘वह धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं और सामान्य स्थिति में हैं। इस तरह के आपरेशन के बाद इतनी उम्र के व्यक्ति की स्थिति में कभी कभी हल्का उतार चढ़ाव आता है। कल वह बेहद थकान महसूस कर रहे थे, लेकिन आज उन्हें अच्छा लग रहा है।’’

पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 92 मैचों में 77 गोल किये जो ब्राजील की तरफ से रिकार्ड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!