लाइव न्यूज़ :

भारत को प्रेरित करते हैं पैरा एथलीट : रीजीजू

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरूवार को कहा कि दिव्यांग एथलीट देश की ताकत और प्रेरणा हैं और सरकार उन्हें सक्षम खिलाड़ियों के बराबर ही अहमियत देती है।

रीजीजू ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष दीपा मलिक और शीर्ष एथलीट जैसे देवेंद्र झाझरिया, पारूल परमार और शताब्दी अवस्थी की मौजूदगी में 29वें विश्व विकलांगता दिवस के मौके पर आयोजित वर्चुअल सत्र के दौरान यह बयान दिया।

खेल मंत्री ने कहा, ‘‘हमारे पैरा एथलीट और ‘दिव्यांग’ योद्धा हमारी ताकत हैं। वे हमें प्रेरणा देते हैं। हमारे खेल मंत्रालय में सक्षम और दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच कोई अंतर नहीं है। ’’

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘हम उन्हें उन्हें एक समान तरीके से सम्मानित करते हैं, पुरस्कार राशि देते हैं और अन्य चीजें भी समान हैं। ’’

रीजीजू ने यह भी कहा कि वे संबंधित राज्य सरकारों से अनुरोध करेंगे कि अपने संबंधित क्षेत्र में पैरालंपियनों का बेहतरीन तरीके से सहयोग करें।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार, पीसीआई और सभी एक टीम की तरह हैं, हमें अपने पैरा एथलीटों को समर्थन के काम को करते रहना होगा। ’’

पद्म श्री, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके देवेंद्र झाझरिया ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा, ‘‘जब भी हम सरकार को अपनी समस्याओं को बताते हुए या फिर हमें जिस चीज की जरूरत होती है, उसके बारे में मेल करते हैं तो हमें एक घंटे के अंदर जवाब मिल जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!