लाइव न्यूज़ :

पंत मैच विजेता हैं, इसीलिए हम विदेश में उन्हें खिलाना पसंद करते हैं: शास्त्री

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:42 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 19 जनवरी विकेट के पीछे अपने प्रदर्शन के कारण आलोचना झेलने वाले ऋषभ पंत का बचाव करते हुए भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि वह मैच विजेता है और विदेशी धरती पर एक प्रभावशाली खिलाड़ी है।

पंत (138 गेंद में 89 रन नाबाद) ने अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में यहां मंगलवार को भारतीय टीम को तीन विकेट की ऐतिहासिक दिलायी।

शास्त्री ने कहा, ‘‘हम विदेश में पंत को टीम में रखते हैं क्योंकि वह एक मैच विजेता है। जब वह विकेट के पीछा अच्छा नहीं खेलता तो लोग उसकी आलोचना करते हैं लेकिन वह आपको इस तरह मैच जीतने में मदद कर सकता है। अगर वह सिडनी में कुछ समय के लिए रुक जाता (तीसरा टेस्ट , मैच ड्रॉ), तो वह हमें वहां भी जीत दिला सकता था। वह शानदार है और इसलिए हम उसका समर्थन करते है। ’’

कोच ने एडीलेड में शर्मनाक हार के बाद शानदार जज्बा दिखा कर वापसी करने वाली पूरी टीम की तारीफ की जिसने विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में जबरदस्त जुझाारूपन दिखाया।

शास्त्री ने कहा कि पहले टेस्ट के बाद टीम के साथ नहीं होने के बावजूद कोहली की बातों ने पूरी टीम को प्रभावित किया। कोहली पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर भारत लौट गये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह टीम रातोंरात नहीं बनी है। विराट यहां नहीं होने के बावजूद हमारे साथ थे। उसकी बातें सब को प्रभावित कर रही थी। (अजिंक्य) रहाणे भले ही शांत दिखें लेकिन वह अंदर से एक मजबूत इंसान हैं।’’

शास्त्री ने ऐतिहासिक श्रृंखला जीत में वाशिंगटन सुंदर, शारदुल ठाकुर और टी नटराजन जैसे नए खिलाडियों के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘वाशिंगटन सुंदर नेट गेंदबाज के तौर पर आये थे, नटराजन नेट गेंदबाज थे। लेकिन उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। सुंदर ने ऐसी बल्लेबाजी की जैसे कि उन्होंने पहले ही 20 टेस्ट खेल लिये हो। शारदुल के साथ भी ऐसा ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!