लाइव न्यूज़ :

पंडिता ने गोवा को हार से बचाया, चेन्नइयिन से बांटे अंक

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:01 IST

Open in App

बम्बोलिम, 13 फरवरी सुपर-सब और गेम चेंजर के नाम से मशहूर हो चुके इशान पंडिता द्वारा इंजुरी टाइम में किए गए गोल की बदौलत एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को चेन्नइयिन एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।

चेन्नइयिन एफसी जैकब सिल्वेस्टर के 13वें और चांग्ते के 60वें मिनट में किए गए गोल की मदद से इंजुरी टाइम तक 2-1 से आगे थी।

मैच के 66वें मिनट में गोवा ने रोमारियो को बाहर करके इस सत्र में अब तक तीन गोल कर चुके इशान पंडिता को बुलाया। इशान पंडिता ने एक बार फिर से इंजुरी टाइम में बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी अपना चौथा गोल करते हुए गोवा को 2-2 की बराबरी दिला दी। गोवा के लिए पहला इगोर एंगुलो ने 19वें मिनट में पेनल्टी पर किया।

गोवा को 17 मैचों में नौवीं बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम 24 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम पिछले नौ मैचों से अजेय जिसमें यह लगातार छठा ड्रा हैं। चेन्नइयिन को 18 मैचों में नौवीं बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम 18 अंक लेकर आठवें नंबर पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

भारतबरगी बांधः जलयानों की सुरक्षा पर उठते सवाल

भारतनीट-यूजी 2026 परीक्षाः देशभर के 551 और विदेश के 14 शहरों में 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल

क्रिकेटGT vs PBKS: कौन हैं सूर्यवंश शेडगे? अनकैप्ड प्लेयर, जिसने 24 गेंदों में शानदार 50 रन बनाकर पंजाब किंग्स की बचाई लाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!