लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन में मीडियाकर्मियों से बात नहीं करेगी ओसाका

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:05 IST

Open in App

पेरिस, 27 मई (एपी) टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने कहा कि वह फ्रेंच ओपन के दौरान मीडियाकर्मियों से बात नहीं करेगी।

दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि, ''इसके लिये मुझ पर जो जुर्माना लगाया जाएगा वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चैरिटी को दिया जाएगा।''

फ्रेंच ओपन पेरिस में रविवार से शुरू होगा। ओसाका विश्व में दूसरे नंबर की खिलाड़ी के रूप में इस क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में भाग लेगी।

जापान में जन्मी और अब अमेरिका में रह रही 23 वर्षीय ओसाका ने अब तक चार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीते हैं जिनमें पिछले साल का यूएस ओपन और इस साल का आस्ट्रेलियाई ओपन भी शामिल है।

ओसाका ने लिखा, ''मुझे अक्सर महसूस होता है कि लोग खिलाड़ियों के मानसिक स्वा​स्थ्य की परवाह नहीं करते हैं और जब भी मैं संवाददाता सम्मेलन देखती हूं या उसमें भाग लेती हूं तो मुझे यह सच लगता है। ''

उन्होंने लिखा, ''हम वहां बैठे होते हैं और हमसे ऐसे सवाल किये जाते हैं जो पूर्व में भी कई बार हमसे पूछे जा चुके हैं या फिर ऐसे सवाल किये जाते हैं जिससे हमारे दिमाग में संदेह पैदा होता है और मैं स्वयं को ऐसे लोगों के हवाले नहीं करना चाहती हूं जो मेरे मन में संदेह पैदा करें। ''

टेनिस ​खिलाड़ियों को मीडियाकर्मियों के कहने पर ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में भाग लेना होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!