लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन नेशंस शतरंज: विश्वनाथन आनंद और पी हरिकृष्णा ने दिलायी भारत को पहली जीत

By भाषा | Updated: May 9, 2020 00:00 IST

भारतीय टीम ने शुक्रवार को खेले गये मुकाबले को 2.5-1.5 से जीता। आनंद ने तैमूर राद्जाबोव को 37 चालों में हराया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और पी हरिकृष्णा ने ऑनलाइन नेशंस कप शतरंज में भारत को शेष विश्व के खिलाफ पहली जीत दिलायी। इसके बाद यूरोप के खिलाफ ड्रा खेला। भारतीय टीम ने शुक्रवार को खेले गये मुकाबले को 2.5-1.5 से जीता। आनंद ने तैमूर राद्जाबोव को 37 चालों में हराया।

पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और पी हरिकृष्णा ने ऑनलाइन नेशंस कप शतरंज में भारत को शेष विश्व के खिलाफ पहली जीत दिलायी। इसके बाद यूरोप के खिलाफ ड्रा खेला।

भारतीय टीम ने शुक्रवार को खेले गये मुकाबले को 2.5-1.5 से जीता। आनंद ने तैमूर राद्जाबोव को 37 चालों में हराया।

उन्होंने गुरुवार को रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोम्नियाश्चि को महज 17 चालों में हराया था। हरिकृष्णा ने टूर्नामेंट में चार ड्रा और एक हार के बाद जोर्गी कोरी के खिलाफ पहली बार जीत का स्वाद चखा।

भारत के नंबर दो खिलाड़ी विदित गुजराती इस मुकाबले में भी संघर्ष करते दिखे जिन्हें शेष विश्व के अलीरेजा फिरौजा से शिकस्त मिली।

टूर्नामेंट में यह उनकी चौथी हार है। डी हरिका ने मारिया मुज्यचुक को ड्रा पर रोक कर भारत की पहली जीत सुनिश्चित कर दी। इसके बाद आठवें दौर में यूरोप ने भारत को 2 . 2 से ड्रा पर रोका।

टॅग्स :शतरंजविश्वनाथन आनंदखेललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम