लाइव न्यूज़ :

ओंद्रेज डेला की अपील खारिज, चेक गणराज्य ने सेडलेक को यूरो 2020 टीम में जगह दी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:12 IST

Open in App

प्राग, 27 मई (एपी) चेक गणराज्य ने गुरुवार को डिफेंसिव मिडफील्डर माइकल सेडलेक को यूरोपीय चैंपियनशिप 2020 के लिए टीम में शामिल किया क्योंकि यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा ने विरोधी खिलाड़ी पर नस्लीय टिप्पणी करने के लिए डिफेंडर ओंद्रेज डेला के 10 मैचों के प्रतिबंध को बरकार रखा है।

चेक गणराज्य के कोच यारोस्लाव सिल्हावी ने मंगलवार को 25 खिलाड़ियों की सूची जारी की जो यूएफा से स्वीकृति संख्या से एक कम है। अंतिम स्थान डेला के लिए सुरक्षित रखा गया था जिन्होंने प्रतिबंध के खिलाफ अपील की थी।

यूएफा ने बुधवार को स्लाविया प्राग के डिफेंडर डेला की अपील खारिज की जिन्हें इससे पहले मार्च में ग्लास्गो में यूरोपा लीग मैच के दौरान रेंजर्स के मिडफील्डर ग्लेन कमारा पर नस्ली टिप्पणी करने का दोषी पाया गया था।

चेक गणराज्य टीम यूरो 2020 के ग्रुप डी के अपने पहले मैच में 14 जून को स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: टॉमस वैक्लिक, जिरी पावलेन्का, एलेस मैंडोस

डिफेंडर: जेन बोरिल, जैकब ब्रेबेक, व्लादिमीर कौफल, ओंद्रेज सेलुस्का, पावेल केडराबेक, टॉमस कलास, एलेस मातेजु, डेविड जिमा

मिडफील्डर: एंटोनिन बराक, व्लादिमीर डारिडा, एडम हलोसेक, टॉमस होल, जैकब जांकटो, एलेक्स क्रॉल, लुकास मासोपस्ट, जैकब पेसेक, टॉमस सोसेक, पेट्रिक सेविक, माइकल सेडलेक

फारवर्ड: माइकल क्रमेंसिक, टॉमस पेखार्ट, पैट्रिक शिक, मातेज व्याड्रा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!